जिन्दगी का उत्सव मनाते हैं

on

चल कुछ अलग करके दिखाते हैं,

भीङ से हटकर रास्ता बनाते हैं,

हालात को कोसना छोङकर ,

तरकीब बनाते हैं।

एक कोशिश नाकाम हो तो,

मंज़िल का नया रास्ता ढूंढकर आते हैं।

दुनियाँ का काम है ताने देना,

और हम इधर से सुनकर उधर निकाल देते हैं।

दिल कीमती तिजोरी है इसमें कचरा नहीं,

अनमोल लम्हें छुपाते हैं।

दैङभाग की दिनचर्या से कुछ लम्हें चुराकर,

अपने शौक को परवान चढ़ाते हैं,

बहुत हो गया किस्मतों के बहाने बनाना,

अब हर दिन जिन्दगी का उत्सव मनाते हैं,

हर दिन जिन्दगी का उत्सव मनाते हैं।